केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में आतंकवादियों को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के लिए सिर्फ दो ही रास्ते बचे हैं – या तो वे जेल जाएंगे या फिर जहन्नुम में।
आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर
राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान राय ने कहा कि पहले आतंकवादियों को महिमामंडित किया जाता था और उन्हें बेहतर सुविधाएं दी जाती थीं, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के चलते आतंकी घटनाओं में 71% की कमी आई है।
NIA की कार्रवाई: 652 केस, 4232 गिरफ्तारियां
NIA ने अब तक 652 आतंकवाद से जुड़े मामले दर्ज किए हैं।
516 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई है।
4232 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है और 625 दोषी करार दिए गए हैं।
157 मामलों में 150 में दोषसिद्धि हुई है।
दोषसिद्धि दर 95.54% है।
आतंकवादियों की संपत्ति पर भी कड़ा एक्शन
मंत्री ने बताया कि NIA ने अब तक 551 चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया है, जिनकी कुल कीमत 116.27 करोड़ रुपये है।
NIA का बढ़ता दायरा
2019 से पहले NIA के सिर्फ 8 शाखा कार्यालय थे।
अब देशभर में 21 शाखाएं और 2 क्षेत्रीय कार्यालय (गुवाहाटी और जम्मू) बनाए गए हैं।
पिछले तीन वर्षों में 625 नए पद सृजित किए गए, जिसमें ADG, IG रैंक के अधिकारी और 105 तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं।
मोदी सरकार के सख्त कदम, आतंक पर लगाम!
नित्यानंद राय के बयान से साफ है कि मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ रही है और देश में आतंकी गतिविधियों को खत्म करने के लिए लगातार सख्त फैसले लिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
अमेरिका का यमन पर भीषण हमला, 31 की मौत – युद्ध की चिंगारी भड़की
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check