फालसे में छिपे हैं कई गुण, इन समस्याओं को करता है दूर

गर्मी के मौसम में एक छोटा सा नन्हा खास फल आता है जो है फालसा इस फल का सेवन हम सभी को करना चाहिए क्योंकि इससे अनगिनत बीमारियों से  निपटने की क्षमता होती हैं।

ये फल खास गर्मी में ही आता है इस फल के सेवन से आपको कुछ ऐसे लाभ मिल सकते जिनको देखकर आप चौक जायेंगे। गर्मी का मौसम चल हो रहा है और बाजार में इस  फालसे के फल को देख और खरीद भी सकते है। यह फल वास्तव में बहुत ही छोटा  सा होता है। इन फालसो का रंग, बैंगनी या लाल रंग के होते है  और स्वाद में ये खट्टे मीठे होते हैं, खाने में स्वादिष्ट और अनगिनत गुणों से भरपूर होते है। फालसा का सेवन न केवल कमजोरी को दूर करता है बल्कि लू से भी हमें दूर रखता है। इसलिए फालसा को कई बीमारियों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। गर्मियों में ये नेचुरल कूलिंग एजेंट के रूप में काम करता है, इसमें कुछ खास जरूरी तत्व जैसे कैल्शियम, विटामिन ए , प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम, फास्फोरस ये सभी ही पाए जाते है।

फालसे के पत्तों का इस्तेमाल चोट से उबरे घाव को ठीक करने में किया जाता है। हम इसकी पत्तियों को पीसकर अगर किसी घाव पर लगाएं कुछ मिनटों में ही इसका असर दिखने लगता है।

फालसा का सेवन करने से शरीर में सूजन की समस्या से भी आराम मिलता है।

फले का सेवन करने से दिल की सेहत भी अच्छी रहती है। हृदय के स्वास्थ्य के लिए यह फल अच्छा माना गया है। अगर आपन अपने शरीर में हो रही सूजन को कम करना चाहते हुए तो इसके लिए 50 मिली फालसा के रस में एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर और नमक ये दोनो ही डालकर पीएं इससे आपको आराम मिलेगा, यह हमें सूजन में काफी राहत दिला सकता है,इसका सेवन करने से हृदय से जुड़ी बीमारी में भी लाभ मिलता है। फालसा का सेवन से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, सर्दी, खांसी और गले में खराश जैसे अप्रेशनियों में राहत मिलती हैं।

यह भी पढ़े:गर्मियों में खुद को तरोताजा और फिट रखने के लिए खाये ये फूड्स