सभी बच्चों को पसंद आने वाला कैचअप का स्वाद हर एक की जुवां पर जरूर होता है खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है अगर आप भी अपने पसंदीदा स्नैक के साथ केचअप खाना पसंद करते हैं तो ये आपके लिए है क्योंकि इसकी ज्यादा मात्रा हमारे शरीर के लिए बेहद खतरनाक होती है। ये हमरे शरीर को हानि पहुंचा सकती है। बर्गर,फ्रेंच फ्राइज़ और समोसा हो या पकौड़ी केचअप तो चाहिए ही होता है। ऐसे लोगों को इस बार में जरूर ध्यान देना चाहिए कि कुछ लोग इसका अधिक सेवन कर रहे हैं, उनके स्वास्थ पर ये विपरीत असर डालता है। टोमेटो सॉस में कई केमिकल और प्रिजर्वेटिव इस्तेमाल किए जाते है जिससे स्वास्थय को बहुत नुकसान पहुंचाता है।इ सके सेवन से मोटापा बढ़ने से लेकर डायबिटीज तक का खतरा बढ़ जाता है।
- टोमैटो केचअप को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें शुगर शामिल होता है। ज्यादा शुगर हमारे शरीर के लिए हानिकारक होती है।
- इसमें नमक की मात्रा जरूरत से ज्यादा होती है स्वाद बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल अधिक मात्रा में किया जाता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है।
- टोमैटो केचप एसिडिक फूड आइटम होता है इसकी वजह से पेट में एसिडिटी और गैस से जुड़ी समस्याओं हो सकती है।
- टोमैटो केचप बनाने की प्रक्रिया में टमाटर के सारे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, इसके सेवन से शरीर को किसी तरह के फायदे नहीं मिलते है बल्कि नुकसान ही होते है।
- टौमेटो केचप में कोई भी पोषक तत्व नहीं होता है। इसमें किसी प्रकार का मिनरल्स, प्रोटीन व फाइबर नहीं पाए जाते हैं। इसमें शुगर और सोडियम की मात्रा अधिक होती है, इसके सेवन से किडनी को नुकसान पहुंचता है।
यह भी पढ़े:बेंगलुरु रामेश्वर कैफे में ब्लास्ट के मुख्य आरोपी सहित विस्फोटक रखने वाला भी गिरफ्तार
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check