औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय का इस्तेमाल इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए है फायदेमंद

गिलोय एक औषधीय जड़ी बू‍टी है इसमें ऐसे विभिन्न गुण है जिसकी वजह से उसका इस्तेमाल आज सभी लोग करते है। इसके इस्तेमाल से विभिन्न बीमारियों को जड़ से खत्‍म करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल अस्‍थमा, गठिया और डायबिटीज जैसे खतरनाक बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। गिलोय का ससेवन इम्‍युनिटी पॉवर बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद है।गिलोय का इस्‍तेमाल कई वर्षों से अनेक बीमारियों के के लिए किया जाता है। गिलोय जड़ी बूटी से इम्यूनिटी पॉवर बढ़ती है। इम्यूनिटी पॉवर बढ़ने की वजह से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते है आइए जानते हैं गिलोय के अन्य लाभ,

सूजन

गिलोय का सेवन सूजन से जुड़ी समस्या में लाभकारी होते हैं। गिलोय में एंटी इंफ्लामेंटरी गुण पाए जाते हैं। जो सूजन से राहत दिलाने में मदद करता हैं।

गठिया

गिलोय का सेवन, गठिया की परेशानी को दूर करने में मदद करता है। गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते  हैं। इसके साथ ही ये जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाने वाले गुण भी पाए जाते हैं।

बवासीर

बवासीर में गिलोय लाभकारी है।गिलोय के औषधीय गुण की वजह से खूनी बवासीर के इलाज में गिलोय बेहद उपयोगी होती है। बवासीर के मरीजों को गिलोय का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से रक्तस्राव और कब्ज में राहत मिलती है।

पाचन

पाचन शक्ति को दुरुस्त रखने के लिए गिलोय फायदेमंद है। गिलोय के औषधीय गुण पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे दस्त से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने  के लिए फायदेमंद होता है।

डायबिटीज

डायबिटीज रोगियों के लिए गिलोय बेहद ही फायदेमंद होता हैं। गिलोय में  ब्लड शुगर को कम करने वाले प्रभाव पाए जाते है यह मधुमेह में फायदेमंद होता है।  शरीर में इंसुलिन को बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी

गिलोय हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करता  है। कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए गिलोय का सेवन लाभकारी होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने में गिलोय के जूस का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है। यह हमको विभिन्न बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़े:टिप्स एंड ट्रिक्स: फ्लाइट के लिए टिकट अब नही पड़ेगी महंगी, Google Flights की मदद से बुक कर सकते है सस्ती फ्लाइट