सुबह नॉर्मल ठंडे पानी की बजाय गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए बेहतर होता है। खासतौर पर जो लोग गैस, एसिडिटी या ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए सौंफ का पानी बहुत फायदेमंद साबित होता है। डाइटिशियन डॉक्टर स्वाति सिंह के अनुसार, सौंफ का पानी गैस की समस्या को कम करने में सबसे ज्यादा मददगार होता है। कई दवाइयों में भी सौंफ के गुणों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा सौंफ का पानी वजन घटाने में भी सहायक है और माउथ फ्रेशनर के रूप में भी काम आता है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने के फायदे।
सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने के फायदे
गर्मी में रोज सुबह सौंफ का पानी पीने से पेट को ठंडक मिलती है और जलन कम होती है।
सौंफ का पानी पाचन को मजबूत करता है और खाने को अच्छे से पचाने में मदद करता है।
यह लिवर को डिटॉक्स करता है और शरीर से अतिरिक्त फैट को कम करने में मददगार होता है।
कब्ज की समस्या में सौंफ का पानी बहुत लाभकारी होता है।
गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी परेशानियों से राहत देता है।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
भरपूर फाइबर होने की वजह से सौंफ पेट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
शरीर और दिमाग को शांत करके तनाव कम करता है।
दूध पिलाने वाली माताओं के लिए भी सौंफ का पानी दूध बढ़ाने में मददगार होता है।
सौंफ का पानी कैसे बनाएं?
एक गिलास पानी लें और उसमें 1 चम्मच सौंफ के बीज डालकर रातभर भिगोकर रखें।
सुबह इसे हल्का गुनगुना करके छान लें और पी जाएं।
आप चाहें तो सौंफ को चबा भी सकते हैं या पानी में छोड़ सकते हैं।
सौंफ का सही इस्तेमाल कैसे करें?
अगर आपको गैस और एसिडिटी की ज्यादा समस्या रहती है तो खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ जरूर खाएं।
स्वाद बढ़ाने के लिए सौंफ में थोड़ी मिश्री मिलाकर खा सकते हैं।
गर्मी के मौसम में सौंफ और मिश्री दोनों मिलाकर खाने से पेट को ठंडक मिलेगी और ब्लोटिंग कम होगी।
यह भी पढ़ें:
भीगी किशमिश का कमाल: ब्लड प्रेशर से लेकर इम्यूनिटी तक असरदार
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check