फिल्म कहां शुरू कहां खतम का गाना एक लड़की भीगी भागी सी रिलीज़ हो गया है। ध्वनि भानुशाली गायकी में अपना हुनर पहले ही दिखा चुकी हैं। अब वह अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। ध्वनि ‘कहां शुरू कहां खतम’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।
फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो गया है और इसे दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है। वही अब इस फिल्म का नया गाना ‘एक लड़की भीगी भागी सी’ भी रिलीज हो गया है। यह गाना सरेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल और सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग ऐप्स पर उपलब्ध है।
लक्ष्मण उतेकरी की ‘कहाँ शुरू कहाँ खत्म’, जिसमें ध्वनि भानुशाली और आशीम गुलाटी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को सौरभ दासगुप्ता ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 20 सितंबर 2024 को थियेटर में रिलीज़ होने वाली है। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशंस के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, लक्ष्मण उतेकरी, करिश्मा शर्मा और कमलेश भानुशाली ने किया है।
यह भी पढ़े :-
जीवन में विफलता से कभी न डरें, यह सफलता की ओर एक कदम है : उपराष्ट्रपति
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check