दामाद 14 दिनों से ससुराल में था
सास- दामाद जी, कब वापस जा रहे हो?
दामाद- क्यों?
सास- बहुत दिन हो गए
दामाद- आपकी बेटी तो दस-दस महीने मेरे यहां रहती है,
मैंने तो जाने को नहीं बोला
सास- दामाद जी, वो तो आपके यहां ब्याही गई है न
दामाद- और मैं क्या यहां अपहरण करके लाया गया हूं?😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
*********************************************************************************************
एक महिला का दामाद बहुत ही काला था
सास- दामाद जी आप तो 1 महीना यहां रुको दूध-दही खाओ,
मौज करो आराम से रहो यहां
दामाद- अरे वाह सासु मां, आज बड़ा प्यार आ रहा है मुझ पर
सास- अरे प्यार-व्यार कुछ नहीं है
वो हमारी भैंस का बच्चा मर गया
कम से कम तुम्हें देख कर दूध तो देती रहेगी….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
*********************************************************************************************
एक आदमी अपने ससुराल गया
सास ने सात दिन तक उसे पालक का साग खिलाया
फिर आठवें दिन सास ने पूछा- बेटा क्या खाओगे?
दामाद- आप बस खेत दिखा दो, मैं खुद चर आऊंगा……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
*********************************************************************************************
दामाद- अपने ससुराल में 25 रोटी खा चुका था
यह देख सास परेशान होकर बोली,
दामाद जी खाने के बीच में पानी भी पी लिया करो
दामाद- पीता हूं,
पहले बीच में तो आने दो, अभी तो शुरूआत हुई है…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
*********************************************************************************************
सुरेश की पत्नी गुस्सा होकर मायके चली जाती है
वह अपनी ससुराल में फोन करता है,
उधर से सास की आवाज आती है-
कितना बार कहा है तुमसे अब वो न तुम्हारे घर आएगी न तुम्हारा फोन उठाएगी
तो क्यों बार-बार फोन करते हो यहां
सुरेश- कुछ नहीं बस सुनकर अच्छा लगता है…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
*********************************************************************************************
एक बार एक सास अपने 3 दामादोंं का प्यार देखने के लिए नदी में कूद गई
एक दामाद ने उसे बचा लिया, सास ने उसे तोहफे में मारुती कार दी
अगले दिन सास फिर कूद गई,
दूसरे दामाद ने भी उसे बचा लिया, सास ने उसे तोहफे में मोटरसाइकिल दी
तीसरे दिन सास एक बार फिर कूदी तो तीसरे दामाद ने सोचा
अब तो साइकिल ही मिलेगी, तो उसने नहीं बचाया और सास डूब गई
लेकिन, दामाद को ‘मर्सिडीज़’ मिली
बताओ कैसे ?
ससुर ने दी….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check