गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी, डायरिया और अपच आम बात हो जाती है। तेज़ गर्मी में तला-भुना या बाहर का खाना खाने से पेट की हालत और बिगड़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में कुछ देसी और प्राकृतिक चीजें शामिल करें जो आपके पेट को ठंडक भी दें और पाचन को सुधारें।
ये वही नुस्खे हैं जो हमारी दादी-नानी वर्षों से इस्तेमाल करती आई हैं – और इनका असर आज भी उतना ही कारगर है।
1. सौंफ का पानी – ठंडक और पाचन, दोनों का समाधान
सौंफ आपके पेट की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह न केवल पाचन को सुधारती है, बल्कि पेट की गर्मी और सूजन को भी कम करती है।
कैसे इस्तेमाल करें:
1 गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ डालें और 5-7 मिनट तक उबालें। ठंडा होने पर इसे छानकर पी लें। रोजाना पीने से गैस, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
2. दही – गट हेल्थ का सुपरफूड
पेट खराब होने पर दही खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे पाचन सुधरता है और डायरिया जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
कैसे खाएं:
दोपहर के खाने के साथ एक कटोरी ताजा दही ज़रूर लें। चाहें तो थोड़ा सा काला नमक और भुना जीरा डालकर स्वाद भी बढ़ा सकते हैं।
3. अदरक का पानी – पेट की हर समस्या का देसी इलाज
अदरक में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाचन से जुड़ी लगभग हर समस्या में मदद करते हैं – चाहे वह गैस हो, कब्ज हो या एसिडिटी।
कैसे बनाएं:
एक गिलास पानी में अदरक का एक छोटा टुकड़ा डालें और 5 मिनट तक उबालें। छानकर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और धीरे-धीरे पिएं।
इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप गर्मियों में भी पेट को रख सकते हैं शांत, स्वस्थ और हल्का। बिना दवाओं के इन नेचुरल तरीकों से मिलती है तुरंत राहत।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check