फल और सब्जियों के फायदे जितने गिने जाए उतने ही कम है, जैसा की हम सभी को पता है की प्रकृति ने हमें स्वादिष्ट रंग बिरंगे फल और सब्जियों से नमाज़ा है, और जिसके फायदे भी अनगिनत है। अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए हम सभी को इन सब्जियों का सेवन अवश्य करना चाहिए।
दिल की बात करें या फिर शुगर रोगियों की दोनो ही रूपों में ये फल और सब्जियां हमारे शरीर के लिए लाभदायक है। फलों और सब्जियों ऐसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए बेहद लाभदायक होते है। इनमे विटामिन और मिनरल के जैसे कई जरूरी पोषक तत्त्व पाए जाते है। ये शरीर का वजन नियंत्रित करने के साथ साथ इंसुलिन का स्तर भी कम करते है। फल और सब्जियों में सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, इनमें लाभदायक गुण होते हैं और साथ ही शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।आइए जानते है शरीर के लिए फायदेमंद सब्जियों और फल के बारे में,
अनानास को तो हम सभी पहचानते है अजीब सा दिखने वाला यह फल कुपोषण के लिए वरदान माना जाता है अनानास में एक कंपाउंड पाया जाता है जिसे ब्रोमेलैन कहा जाता है जो की प्रोटीन के पाचन में सहायक होता है यह ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है।
सीताफल के नाम से भी जाना जाने वाला कद्दू में विटामिन ए के अच्छे स्रोतों में से एक है। जो लोग अपने वजन को लेकर परेशान रहते है उनके लिए कद्दू एक अच्छा विकल्प है। यह आपके स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर हेल्दी तरीके से वज़न घटाता हैं।
नारंगी रंग की ये गाजर स्वाद में जितनी मीठी है उससे कहीं मीठे इसके फायदे है ये आंखों के लिए सुपरफूड कहा जाता है। गाजर में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए आप डायट में इसको शामिल करना न भूलें। गाजर का सेवन आंखों कि रोशनी को सही बनाए रखने में लाभदायक है।
ऐसा कहा गया है की एक सेब खाने से आप डॉक्टर से दूरी बना सकते है। सेब का सेवन सबसे लोकप्रिय है उसमे पोषण भी भरपूर पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जोकि शरीर को सेहतमंद रखता है। इसका उपयोग टाइप टू के रोगियों के लिए भी किया जाता है।
केले में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। केले में कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है जोकि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे सेवन से ज्यादा भूख नहीं लगती है इसीलिए वजन घटाने वालों के लिए केले का सेवन फायदेमंद होता है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check