गर्मियों का मौसम आते ही हमारी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इस मौसम में हमें अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि हम हाइड्रेटेड और फिट रहें। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मियों में हमारी शरीर की नीड्स सर्दियों से अलग होती हैं। इसलिए, इस मौसम में हमें हाइड्रेशन और पोषण से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। डायटीशियन प्रेरणा चौहान, क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट एंड डायटीशियन, बताती हैं कि गर्मियों में हमें कैसी डाइट लेनी चाहिए, जिससे हम रोगमुक्त और स्वस्थ रहें।
🌾 क्या खाएं?
बाजरा
गर्मियों में बाजरा खाना भी फायदेमंद होता है। बाजरे की खिचड़ी बनाकर उसमें सब्जियां डालें और इसे दही के साथ खाएं। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है, जो पेट को ठंडक प्रदान करता है।
ज्वार-रागी
साबुत अनाजों को गर्मी में अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ज्वार और रागी के आटे की रोटियां खाएं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं और गर्मियों में शरीर को आवश्यक पोषण देते हैं।
चावल और साबुदाना
गर्मियों में गेहूं की बजाय चावल, साबुदाना और जौ की खिचड़ी खाएं। ये फूड्स लाइट होते हैं और पेट को आराम देते हैं। साथ ही, यह हाइड्रेशन बनाए रखते हैं।
हाइड्रेशन के लिए फल
गर्मियों में वाटर रिच फूड्स का सेवन बहुत महत्वपूर्ण है। तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, और दही को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, छाछ भी पी सकते हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाती है और हाइड्रेशन को बनाए रखती है।
लंच हो हल्का
लंच में हल्के और पौष्टिक व्यंजन खाएं। मूंग दाल के साथ चावल और 1-2 रोटी के साथ सीजनल सब्जी जैसे तुरई, लौकी और परवल खाएं। तला-भुना और रिच ग्रेवी वाली सब्जियों से बचें।
यह भी पढ़ें:
दीपिका-रणवीर की डिनर डेट चर्चा में, इंस्टाग्राम हेड भी बने मेहमान
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check