हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की लोकप्रियता किसी सुपरस्टार से कम नहीं थी। उन्हें बॉलीवुड की ‘लेडी अमिताभ बच्चन’ कहा जाता था। लेकिन सात साल पहले अचानक हुए उनके निधन ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। उनके निधन की खबर सुनकर फैंस के दिलों में गहरा सदमा पहुंचा था।
श्रीदेवी को अंतिम बार सुहागन की भांति सजाया गया और उनके अंतिम संस्कार में लाखों लोग शामिल हुए। पर क्या आप जानते हैं कि श्रीदेवी के मौत के बाद उनके मुंह में एक सोने का टुकड़ा भी रखा गया था? इस परंपरा के पीछे एक गहरा कारण था, जिसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
मौत के बाद मुंह में क्यों रखा गया सोने का टुकड़ा?
श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के मीनामपत्ति गांव में हुआ था, और उनका निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुआ। अंतिम संस्कार के दौरान, उनके परिवार ने उनकी रीति-रिवाजों का पालन करते हुए उनके मुंह में सोने का एक टुकड़ा रखा। यह तमिल परंपरा का एक हिस्सा है, जिसमें सुहागन के जाने के बाद उनके मुंह में सोने का पान या टुकड़ा रखा जाता है ताकि वह सम्मानित और सुरक्षित महसूस करें।
बेटी जान्हवी की फिल्म का डेब्यू देख पाना नहीं हुआ मुमकिन
श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। जान्हवी अपनी मां से बेहद लगाव रखती थीं और फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी हमेशा उनके साथ रहती थीं। लेकिन दुर्भाग्यवश, श्रीदेवी अपने इस खास पल को नहीं देख पाईं, क्योंकि उनका निधन उसी साल फरवरी में हो गया, जबकि ‘धड़क’ जुलाई में रिलीज हुई।
खुशी कपूर ने भी किया बॉलीवुड में कदम
श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी 2023 में फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। दोनों बेटियों ने अपनी मां के नक्शेकदम पर चलकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें:
बिना सलाह के न लें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स सप्लीमेंट, वरना बढ़ सकती हैं ये गंभीर दिक्कतें
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check