जैसे ही रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ का टीज़र सामने आया, सोशल मीडिया पर एक्साइटमेंट की लहर दौड़ गई। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के फर्स्ट लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा है। करीब 3 मिनट के इस टीज़र में शानदार VFX और म्यूज़िक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर तरफ इसकी तारीफ हो रही है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मेगा प्रोजेक्ट के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है?
अगर आप सोच रहे हैं कि डायरेक्टर नितेश तिवारी ही इसके पीछे की ताकत हैं, तो आप ज़रा ठहरिए… असल मास्टरमाइंड हैं – नमित मल्होत्रा।
कौन हैं नमित मल्होत्रा?
नमित मल्होत्रा एक मशहूर भारतीय फिल्म निर्माता और विज़ुअल इफेक्ट्स इंडस्ट्री के पायनियर माने जाते हैं। वे Prime Focus के संस्थापक हैं – एक ऐसी कंपनी जो VFX, एनिमेशन और प्रोडक्शन सर्विसेज के लिए दुनियाभर में जानी जाती है।
90 के दशक में उन्होंने अपने पिता के गैराज से इस सफर की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे उन्होंने इसे वीडियो वर्कशॉप के साथ मिलाया और बॉलीवुड में वीएफएक्स का चेहरा बदल दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी पहचान ग्लोबली भी बनाई।
DNEG और हॉलीवुड में सफलता का डंका
नमित मल्होत्रा ने बाद में लंदन की कंपनी Double Negative के साथ मिलकर DNEG की नींव रखी। बतौर सीईओ, उन्होंने DNEG को हॉलीवुड में बड़ा नाम बना दिया।
इनकी कंपनी ने ‘इंसेप्शन’ (2011) से लेकर ‘ड्यून पार्ट 2’ (2025) तक 8 ऑस्कर अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। ये किसी भी भारतीय निर्माता के लिए गर्व की बात है।
अब नमित का सपना है कि भारतीय संस्कृति की सबसे महान गाथा – रामायण – को दुनिया के सामने भव्य, भावनात्मक और टेक्नोलॉजिकल रूप से अद्भुत तरीके से प्रस्तुत किया जाए।
रामायणम्: एक सांस्कृतिक आंदोलन
मुंबई में टीज़र लॉन्च के दौरान नमित मल्होत्रा ने कहा:
“यह फिल्म सिर्फ इतिहास को दोहराने का प्रयास नहीं है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक विरासत को दुनियाभर में पेश करने का एक आंदोलन है। हमने पहले भी रामायण को चित्रित होते देखा है, लेकिन यह संस्करण इसके दृश्य, पात्र और युद्धों को उस भव्यता और स्केल के साथ पेश करता है जिसके वे हकदार हैं।”
उन्होंने कहा कि ‘रामायणम्’ भारतीयों की सच्चाई है – और अब इसे पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
कास्ट और रिलीज़ प्लान
रणबीर कपूर – भगवान राम
साई पल्लवी – माता सीता
यश – रावण
इस फिल्म को तीन भागों में बनाया जा रहा है।
पहला पार्ट दिवाली 2026
दूसरा पार्ट दिवाली 2027
(तीसरे पार्ट की घोषणा बाद में होगी)
यह भी पढ़ें:
हैकर्स से बचना है? WhatsApp का 2FA अभी करें एक्टिव
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check