यूएस मास्टर्स टी10 लीग क्रिकेट इस साल के अंत में 8 नवंबर से 17 नवंबर 2024 तक टेक्सास में खेला जाएगा। इसमें बार फिर दिग्गज क्रिकेटर खेलते दिखेंगे। इस दूसरे सत्र में छह टीमें भाग लेंगी। इसकी एक फ्रैंचाइजी शिकागो प्लेयर्स टीम ने एक नया लोगो पेश किया है। इस नए लोगो में एक गतिशील ढाल है, जो ताकत और लचीलेपन का प्रतीक है जिसमें तीन सितारे टीम की उत्कृष्टता की खोज का प्रतिनिधित्व करते हैं।
फ्रैंचाइजी का नाम द शिकागो प्लेयर्स, ढाल पर प्रमुखता से प्रदर्शित है, जो टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने के लिए उनकी तत्परता को दिखाता है। शिकागो प्लेयर्स के प्रमोटर विशाल पटेल ने कहा कि टीम अमेरिका में शीर्ष स्तरीय क्रिकेट को लाने और एक बड़ा प्रभाव डालने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, हम यूएस मास्टर्स टी10 में इस रोमांचक यात्रा के लिए शिकागो प्लेयर्स के नए लोगो का अनावरण कर बेहद उत्सारहित हैं।
हमारा लोगो जीत की भावना और उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। एक टीम के रूप में हम यूएसए में शीर्ष स्तरीय क्रिकेट लाने और अपने पहले सीजन में एक महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए समर्पित हैं। इसका पहला सीजन 2023 में आयोजित किया गया था और विजेता टीम टेक्सास चार्जर्स थी।
यह भी पढ़े :-
सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ के 15 साल हुए पूरे, गानों का ‘जलवा’ आज भी मचा रहा धमाल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check