मजेदार जोक्स: आज रोटी कुछ मोटी नहीं बनी है

पति- आज रोटी कुछ मोटी नहीं बनी है?
पत्नी- बाहर बर्गर खाने के लिए इतना बड़ा मुंह खोल लोगे,
लेकिन घर पर पत्नी और रोटी दोनों पतली चाहिए…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

पत्नी- देखते ही देखते शादी को 20 साल हो गए
पति- देखते-देखते तुम्हें हुए होंगे, मुझे तो सुनते-सुनते हुए हैं…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

टिंकू- यार मेरी बीवी बहुत गुस्सा करती है

रिंकू- मेरी भी पहले करती थी, अब नहीं करती
टिंकू- तुमने क्या इलाज किया
रिंकू- एक दिन गुस्से में थी, मैंने कह दिया कि
बुढ़ापे में गुस्सा आ ही जाता है,
बस वो दिन है और आज का दिन है,
तेज आवाज तक में बात तक नहीं करती…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

पुलिस- चालान काटना पड़ेगा बताइए नाम बताइए अपना

पप्पू- याज्ञ्यल्कवल्क्यदास रामानुक्नस्मीजणचार्य ययुत्सु
पुलिस (नाम सुनकर)- अब की बार छोड़ रहा हूं,
फिर कभी सिग्नल मत तोड़ना…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

लड़का- बाबा कोई नौकरी नहीं लग रही,

इंजीनियर हूं, कोई उपाय बताइए?
बाबा- बेटा कौन सी ब्रांच है?
लड़का- इलेक्ट्रिकल।
बाबा- फिर तो मुझे नहीं पता बेटा, क्योंकि मैं मेकेनिकल से था…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

पत्नी- शादी से पहले तो तुम कहते थे कि
शादी के बाद मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार करूंगा
अब क्या हुआ?
पति- सच बताऊं?
पत्नी- हां बताओ
पति- मुझे नहीं लगता था कि हमारी शादी हो ही जाएगी…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

डॉक्टर- इंजेक्शन लिखा था, क्यों नहीं खरीदा?

मरीज- शनिवार को सुई नहीं खरीदते, शनिदेव नाराज हो जाएंगे
डॉक्टर- खरीद लो, वरना यमराज नाराज हो जाएंगे…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: पिता ने ली बेटे की तलाशी