गर्मी की वजह से आंखों में बढ़ रहा है आई फ्लू का खतरा, जानें कैसे करें बचाव

मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल चुका है अब गर्मी इतनी भीषण है कि सभी इस गर्मी से त्रस्त हो चुके है इस मौसम के कारण बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं। इस मौसम में फ्लू और वायरल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ रहा है। आपको बता दें की यह रोग आम है। इससे पीड़ित मरीज की आंखें लाल हो जाती हैं, आंखों से पानी आने लगता है और खुजली होती है। आंखों में होने के कारण मरीजों के लिए काफी परेशानी होती है। आई फ्लू एक संक्रामक रोग है जो एक व्यक्ति से दूसरे में बहुत तेजी से फैलता हैं। आइए जानते है इस मौसम में आई फ्लू से बचने के लिए घरेलू उपचार,

  • गुलाब जल में एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण दोनो ही गुण पाए जाते हैं, ये आपको संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता हैं साथ ही इसका इस्तेमाल आपको आई फ्लू से भी दूर रख सकता है। गुलाब जल के मदद से आप आंखों को साफ करें इससे आपको गर्मियों में आपकी आंखों को ठंडक मिलती है।
  • आलू भी आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। आलू को तासीर ठंडी होती है साथ ही आंखों की जलन को कम करता है। आलू का इस्तेमाल आपको आंखों की संक्रमण से दूर रखने में मदद करते हैं। इसके लिए आलू को धो लें और पतले टुकड़ों में काट कर, अपनी आंखों पर रखें, 10-15 मिनट आंखों पर रखें, फिर इसे हटा दें ये आपकी आंखों की सूजन और दर्द से भी आराम में भी मदद करता है।
  • तुलसी को गुणों की खान माना जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल दोनों ही गुण पाए जाते हैं ये आपको आंखों को संक्रमण से बचाते हैं। आंखों के लिए तुलसी का उपयोग फायदेमंद होता है। आपको तुलसी के पत्तों को रात भर पानी में भिगो करवरख दें और अगले दिन इस पानी से अपनी आंखें धो लें।
  • ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती है। यह आंखों की दर्द और सूजन कम करने में मदद कर सकती है। अगर आप आंखों पर ग्रीन टी का इस्तेमाल करते है तो इससे आंखों को आराम मिलता है।

यह भी पढ़े:बेहद असरदार है खाली पेट केला खाना, हैरान कर देंगे इसके फायदे