गुलाब जल का सही इस्तेमाल आंखों के लिए है बेहद फायदेमंद

मोबाइल और कंप्यूटर पर काम करते करते आपकी आंखें थक जाती है और आपको जरूरत होती है कुछ आराम की आपको नही आपकी आंखों को कुछ देर का आराम बेहद जरूरी होता है। जिन लोगों की आँखें लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करते थक जाती हैं, उन लोगों की लिए गुलाब जल राहत दिलाने में मदद कर सकता है। गुलाब जल को एक नैचुरल क्लींजर की तरह इस्तेमाल किया जाता है। यह आंखों की सफाई करने में मदद करता है।आंखों में डालने के लिए  आपको मेडिकेटेड गुलाब जल को ही आंखों में डालना चाहिए। गुलाब जल आंखों को साफ करने के लिए छोटी मोटी समस्याओं को दूर करने में भी असरदार होता है।गुलाब जल ठंडा होता है। इससे आंखों की जलन और रेडनेस कम हो जाती है। अगर आंखों में सूजन है, तो भी गुलाब जल डालना लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं गुलाब जल के अन्य फायदों के बारे में,

आँखों को राहत देता है

गुलाब के फूलों में फ्लेवोनोइड्स, एंथोसायनिन मौजूद होते हैं। गुलाब फेनोलिक तत्वों से भरपूर माना जाता हैं जो फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने में मदद करता हैं और इसमें एंटीइंफ्लेटरी गुण होते हैं। आँखों पर गुलाब जल लगाने से आराम मिलता है और आँखों के नीचे डार्क सर्कल कम करने में मदद मिलती है।

एंटी-एजिंग गुण

गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। उम्र बढ़ने वाली त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं , आंखों के पास गुलाब जल लगाने से स्किन सेल्स नई बनने में सुधार होता है और आपको झुर्रियों और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षणों से दूर रखने में मदद मिलती है

एंटी-इंफ्लेमेटरी

गुलाब जल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आंखों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इससे आंखों की पफीनेस काम हो जाती है। सूजन कम होने से आंखों को रहता मिलती है।

जलन और खुजली

गुलाब जल आंखों की जलन और खुजली को कम करने में असरदार हो सकता है। गुलाब जल आंखों की एलर्जी और रेडनेस को कम करने में मदद करता है। यह आंखों को राहत पहुंचाता है।गुलाब जल आंखों को रिलैक्स करता है।

यह भी पढ़े:बिलौना विधि से तैयार ए 2 गाय का घी क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद, आइए जानें