केंद्रीय पर्यावरण, वन एवम जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि वर्तमान में टाइगर रिजर्व की संख्या बढ़कर 57 हो गयी है।
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम को चार दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘एटीआर थ्रू द लेंस’ के उद्घाटन के अवसर पर मंत्री ने यह बात कही। प्रदर्शनी सात- 10 सितंबर तक आयोजित की गयी है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री यादव, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसए बोबडे और न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर, एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ रमाकांत पांडा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमारी सरकार लॉयन, चीता, हाथी और डॉल्फिन सहित कई प्रोजेक्ट चला रही है। देश में 33 ऐलिफेन्ट रिजर्व भी हैं और चीतों की कुल संख्या 26 हो गयी है।हमारे देश में फॉरेस्ट स्ट्रेंजर्स और विभिन्न राज्यों के लोकल ट्रायब्स जंगलों को बचाने के लिए कठिन परिस्थितियों में कड़ी मेहनत करते हैं।”
वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर आरजू खुराना ने कहा, ” मैं इस प्रदर्शनी के माध्यम से आप सभी के सामने अपनी एक अनूठी फोटोग्राफिक यात्रा को दिखा रही हूं। मेरी यह यात्रा 6.5 महीने से अधिक समय की है। इस दौरान, मैंने 37 हजार किलोमीटर की यात्रा है। देश के 55 बाघ अभ्यारण्यों को कवर किया है।”
उन्होंने कहा कि इस यात्रा के पीछे का उनका उद्देश्य देश के जंगलों को बचाकर, इसमें विचरण करने वाले वन्य जीवों की रक्षा करना है।
सुश्री खुराना इतने कम समय में 55 बाघ अभयारण्य को कवर करने वाली पहली वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर महिला बन गयी हैं।
यह भी पढ़े :-
आजादी के समय मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया गया होता तो तौकीर रजा पैदा भी नहीं होते -गिरिराज सिंह
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check