मजेदार जोक्स: गांव की नई नवेली बहू ने पहली बार मक्खन

गांव की नई नवेली बहू ने पहली बार मक्खन निकालने के लिए दही को मथा
मक्खन निकलने पर वह अपनी सास से बोली-
मांजी, दही में से मक्खन निकल आया है, कहां रखूं?
सास- बहू ये नाम (मक्खन) कभी मत लेना, ये तेरे ससुर का नाम है
और ससुर का नाम नहीं लिया करते
बहू- ठीक है, मांजी
अगले दिन मक्खन निकला तो बहू ने पूछा-
मांजी दही में से ससुर जी निकल आए हैं, कहां रखूं……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

3 पियक्कड़ों ने दारू पीके एक टैक्सी रोकी और कहा- चल

टैक्सी चालक ने गाड़ी शुरू की फिर बंद कर दी और बोला-
ये लो साहब हम पहुंच गए
पहले ने उसे पैसे दे दिए
दूसरे ने बोला- धन्यवाद
तीसरे ने एक थप्पड़ दिया और बोला-आराम से चलाया कर,
मरवा देता आज…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

पप्पू- यार मैं कब से वो पर्दा ढूंढ रहा हूं, मिल ही नहीं रहा है.

गप्पू- कौन सा पर्दा?
पप्पू- यार गलतियों पर डालने वाला पर्दा…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

एक पुराने किले में जश्न का मौका था। राजा उदार होकर बोला कि आज सब कैदियों को आजाद कर दिया जाए। सबको रिहा करते-करते उसकी नजर एक बेहद बूढ़े कैदी पर पड़ी।
राजा ने पूछा, “तुम यहां कब से फंसे हुए हो?”
बूढ़ा बोला, “हुजूर, आपके पिता के दौर से।”
ये सुनकर राजा की आंखें नम हो गईं। वह धीमे से बोला, “अरे… इसे वापस अंदर ले जाओ। यह तो पिता की आखिरी याद है।”😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

एक रिपोर्टर ने एक दादा से बातचीत करते हुए पूछा, “चाचा, 82 साल की उम्र में भी आप अपनी पत्नी को इतने प्यार से बुलाते हैं… आखिर इसका राज क्या है?”

दादा मुस्कुराए और बोले, “बेटा, राज ये है कि 25 साल पहले इनका नाम भूल गया था… और अब पूछने की हिम्मत नहीं होती। इसलिए प्यार भरा शब्द बोलकर ही काम चला लेता हूं।”😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

नवविवाहित पत्नी सो रही थी। सुबह-सुबह उसका पति अचानक उस पर पानी डाल देता है।

पत्नी चिल्लाते हुए उठी, “ये क्या बदतमीजी है?”
पति बोला, “तुम्हारे पिताजी ने कहा था कि मेरी बेटी फूल की कली है, उसे मुरझाने मत देना… तो मैं रोज पानी दे देता हूं।”
ये सुनकर से पहले पत्नी चौंकी… और फिर मोहल्ले में बस इतना फैल गया कि पति अगले दिन से कहीं दिखाई ही नहीं दिया।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: एक बाबा किसी महफिल में गए वहां सब उनका मजाक