भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशिकांत दुबे ने लोकसभा में गुरुवार को झारखंड में आदिवासियों की संख्या में भारी कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से हस्तक्षेप करने की माँग की।
झारखंड के गोड्डा से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने शून्यकाल के दौरान राज्य में आदिवासियों की जनसंख्या में कमी मामला उठाया। उन्होंने कहा कि जब झारखंड राज्य बना था उस समय वहाँ आदिवासियों की संख्या 36 प्रतिशत थी लेकिन आज यह घटकर 26 प्रतिशत रह गई है, जो सभी के लिए गंभीर चिंता की बात है।
उन्होंने कहा कि राज्य में बंगलादेशी घुसपैठिये बढ़ रहे हैं और ये घुसपैठिये यहाँ की आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं। स्थानीय चुनाव में यह देखने को मिलता है। चुनाव में भाग लेने वाली बड़ी संख्या में हिन्दू महिलाओं के पति मुसलमान होते हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि राज्य में घुसपैठ की वजह से मुसलमानों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 25 विधानसभा क्षेत्रों में क़रीब 110 प्रतिशत मुसलमानों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और माल्दा से लोग आकर हिंदुओं पर जुल्म करते हैं और सरकार चुप है। यह बहुत गंभीर मामला है सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने घुसपैठ रोकने के लिए राज्य में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की माँग की।
यह भी पढ़े :-
करोड़ों की सैलरी के साथ भी स्ट्रगल कर रही हैं बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check