विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘बैड न्यूज’ को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं फिल्म ने ओपनिंग भी अच्छी की थी और फिल्म शानदार कमाई कर रही थी। इसके बाद धीरे-धीरे फिल्म का कलेक्शन गिरता जा रहा है। मेकर्स ने इस फिल्म का प्रमोशन जबरदस्त तरीके से किया था। माना जा रहा था कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी, अब एक हफ्ते बाद फिल्म का पूरा कलेक्शन लुढ़क गया है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ‘बैड न्यूज’ की बैंड बज गई है। शुक्रवार का कलेक्शन सामने आ गया है। जो बेहद खराब रहा है।
Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ‘बैड न्यूज’ अपना आधा बजट पूरा कर चुकी है। इस वजह से फिल्म को अपने कलेक्शन में गिरावट का इतना अफसोस नहीं होगा, पर जहां फिल्म को एक शानदार फिल्म समझा जा रहा था। ‘बैड न्यूज’ इस कसौटी पर नहीं उतर पाई और रिलीज के 8वें दिन यानी 26 जुलाई शुक्रवार को 2.16 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 45.26 करोड़ रुपए हो गया है।
फिल्म ‘बैड न्यूज’ के बजट की बात करें तो सामने आ रहा है कि ये फिल्म 80 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुई है। अब वीकेंड नजदीक है और माना जा रहा है कि ये फिल्म वीकेंड पर छप्पड़फाड़ कमाई कर सकती है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check