लड़का एक लड़की के साथ घर आ गया
मां ने पूछा यह कौन है?
लड़का बोला यह मेरी धर्मपत्नी है
मां सकते में आ गई और गुस्से में पूछा- कब से चल रहा था
तुम दोनों के बीच ये सब?
लड़का बोला- पता नहीं यह तो पार्क में मेरे बगल में बैठी
किसी का इंतज़ार कर रही थी,
बजरंग दल वालों ने हमारी शादी करवा दी…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पप्पू एक पंडित के पास जाता है
पप्पू- मैं भगवान को बहुत याद करता हूं
पंडित- जरुरत से ज्यादा भगवान को मत याद किया करो
क्योंकि जिस दिन भगवान ने याद कर लिया तो
लेने के देने पड़ जाएंगे….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पंडित जी- बच्चा जीवन के पहले 40 साल बहुत कष्ट भोगोगे
चिंटू- पंडित जी, उसके बाद?
पंडित जी- फिर आदत पड़ जाएगी, सह लोगे…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
राजू (सुरेश से)- पुरुष गुस्सा होने पर एकांत जगह ढूंढते हैं
ताकि वहां शांति मिले, और पत्नी गुस्सा होने पर
पति को ढूंढती है ताकि लड़कर अपना गुस्सा शांत कर सके……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पुलिस- पड़ोसी की बीवी के गुम होने की रिपोर्ट,
तुम क्यों लिखवा रहे हो?
पप्पू- मैं उसकी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं,
रोज पार्टी कर रहा है….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पुलिस- तुम्हारे सारे कागजात ठीक हैं, लेकिन फाइन लगेगा 2000 का
पप्पू- सर, सब कागज ठीक है तो फिर फाइन किस बात का
पुलिस- तुमने सारे कागज संभाल कर पॉलिथीन में रखे हैं
और पॉलिथीन बैन है……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
टीचर- बच्चों बताओ ताजमहल कहां है?
छात्र- आगरा
टीचर- गलत, उज्जैन में है
टीचर का जवाब सुनकर सभी छात्र भ्रमित हो गए
इस बारें में सभी छात्रों ने अपने माता-पिता को बताया
अगले दिन सभी माता-पिता स्कूल पहुंचे और टीचर से पूछा-
आप गलत क्यों पढ़ा रहे हैं?
टीचर- सबसे पहले आपको पिछले साल की फीस जमा करनी होगी,
फीस जमा होने तक ताजमहल उज्जैन में रहेगा……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check