पति–पत्नी की बहस चरम पर थी।
गुस्से में पत्नी बोली -“मैं अब दस तक गिनूंगी! अगर तुमने एक भी शब्द नहीं बोला, तो मैं जहर पी लूंगी!”
पत्नी ने शुरू किया- “एक…”
पति चुप।
“दो…”
पति फिर भी शांत।
पत्नी का गला भर आया, “कुछ बोलो ना…”
पति ने अखबार मोड़कर कहा, “अरे, गिनती आगे बढ़ाओ।”
पत्नी तुरंत बोली, “ओह, भगवान का शुक्र है। आप बोले तो… नहीं तो मैं तो सच में पी ही लेती।”😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
डॉक्टर गंभीर चेहरा बनाकर बोला- “तुम्हारी एक किडनी फेल हो चुकी है।”
सोनू पहले तो फफककर रोया।
फिर आंसू पोंछकर बोला- “ठीक है डॉक्टर साहब, पर ये बताइए… फेल कितने नंबर से हुई है?”
डॉक्टर का दिमाग कुछ सेकंड के लिए उसी पल स्थिर हो गया।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पार्क में बैठे दो दोस्त बातें कर रहे थे।
राम बोला- “जानता है, इंसान का दिमाग 24 घंटे एक्टिव रहता है… बस दो मौकों पर बंद पड़ जाता है।”
श्याम ने चौंककर पूछा- “कौन-से दो मौके?”
राम हंसकर बोला- “एक परीक्षा देते वक्त… और दूसरा जब बीवी चुनने की बारी आती है।”😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
बस अचानक झटके से रुकी और एक लड़का आगे की सीट पर बैठी लड़की पर जा गिरा।
लड़की ने झल्लाकर कहा- “क्या कर रहे हो?”
चिंटू ने तुरंत जवाब दिया- “आईटीआई… और आप?”
लड़की का चेहरा देख लेने लायक था।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
टीचर लैब में अपनी जेब से एक सिक्का निकालकर एसिड में डालते हैं और पूछते हैं-
“बताओ, ये सिक्का इसमें घुलेगा या नहीं?”
स्टूडेंट ने तुरंत कहा- “नहीं घुलेगा।”
टीचर ने प्रभावित होकर पूछा- “कैसे पता?”
स्टूडेंट बोला-“सर, अगर ये एसिड सिक्का घोल देता… तो आप खुद का सिक्का नहीं डालते, हमसे मांग लेते।”😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check