सनी लियोन और प्रभुदेवा की धमाकेदार जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार है. हाल ही में इन दोनों स्टार्स के नए गाने पेट्टा रैप का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर में सनी लियोन और प्रभुदेवा की जबरदस्त केमिस्ट्री और एनर्जेटिक डांस मूव्स नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. जब सनी से उनके अनुभव के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, हमने इस फास्ट बीट नंबर को थाईलैंड में शूट किया है। मैं प्रभुदेवा सर की बहुत बड़ी फैन हूं।
वह अपने इनोवेटिव और इलेक्ट्रिक डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं। मैं उनके स्टेप्स के साथ अपने स्टेप्स मिलाने की कोशिश में घबरा रही थी। मुझे लगता है कि मैंने इसे ग्रेसफुली निभाया है। जैसे ही सनी ने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, यह उनके करियर में एक और माइलस्टोन साबित हुआ।
पेट्टा रैप में उनका प्रजेंस इस गाने की एनर्जी और डायनामिक कोरियोग्राफी का जबरदस्त कमाल है।यह धमाकेदार गाना 27 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाला है. सनी लियोन और प्रभुदेवा के फैंस बेसब्री से इस गाने के फुल वर्जन का इंतजार कर रहे हैं. पेट्टा रैप की झलक ने ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिससे यह साफ है कि फुल सिंगल भी धमाका करने वाला है.
यह भी पढ़े :-
कभी नहीं देखी दीपिका की फिल्म, नवाजुद्दीन सिद्दीकी का चौंकाने वाला बयान
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check