भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेल रही है, लेकिन इस बीच टीम इंडिया के एक अहम सदस्य को टूर्नामेंट बीच में ही छोड़कर भारत लौटना पड़ा।
टीम इंडिया के मैनेजर की मां का निधन
भारतीय टीम के मैनेजर आर देवराज की मां कमलेश्वरी गारू का निधन हो गया, जिसके बाद वे तुरंत भारत लौट आए। देवराज हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के सचिव भी हैं।
HCA ने आधिकारिक बयान जारी कर शोक व्यक्त करते हुए कहा,
“गहरे दुख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे सचिव आर देवराज की माता कमलेश्वरी गारू का निधन हो गया है। उनकी आत्मा को शांति मिले। देवराज गारू और उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं।”
देवराज की वापसी पर अब भी सस्पेंस
आर देवराज दुबई वापस जाएंगे या नहीं, इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, इसका फैसला भारत के सेमीफाइनल मैच के बाद किया जाएगा।
मोर्ने मोर्केल भी लौटे थे घर
ये पहली बार नहीं है जब चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारतीय टीम का कोई सदस्य निजी कारणों से घर लौटा हो।
इससे पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल के पिता का निधन हुआ था, जिसके चलते वे भी दुबई से साउथ अफ्रीका वापस गए थे।
हालांकि, कुछ दिनों बाद मोर्केल टीम से फिर जुड़ गए थे।
यह भी पढ़ें:
फिल्मों में ही नहीं, रियल लाइफ में भी फाइटर हैं सलमान! देखिए उनकी दुश्मनों की लिस्ट
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check