22 रन से चूकी टीम इंडिया, गिल बोले – बस एक साझेदारी की कमी थी

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में मेज़बान इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

यह मुकाबला आखिरी दिन तक रोमांच से भरपूर रहा, लेकिन टीम इंडिया जीत की दहलीज पर आकर चूक गई।

शुभमन गिल बोले – जीत के लिए आश्वस्त थे, बस एक साझेदारी की कमी रह गई
मैच के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टीम के प्रयासों पर गर्व जताते हुए कहा,

“आज सुबह हम जीत को लेकर बहुत आश्वस्त थे। हमें बस शीर्ष क्रम में एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी, लेकिन वह नहीं हो सकी। इंग्लैंड ने हमसे बेहतर खेल दिखाया। लक्ष्य बड़ा नहीं था, एक और साझेदारी होती तो मैच का रुख बदल सकता था।”

उन्होंने रवींद्र जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें कोई निर्देश नहीं दिए गए थे, बस यही चाहते थे कि वह और निचले क्रम के बल्लेबाज़ टिके रहें।

जडेजा की जुझारू पारी भी नहीं बचा पाई हार
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 82 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद रवींद्र जडेजा (नाबाद 61 रन, 181 गेंद) ने तीन महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं:

नीतीश रेड्डी (30 गेंद, 13 रन) के साथ – 91 गेंद में 30 रन

बुमराह (05 रन) के साथ – 132 गेंद में 35 रन

सिराज के साथ – 80 गेंद में 23 रन
फिर भी भारत जीत से 22 रन दूर रह गया।

पंत की चोट पर राहत की खबर: चौथे टेस्ट में हो सकते हैं फिट
गिल ने बताया कि ऋषभ पंत की अंगुली में कोई गंभीर चोट नहीं है।

“पंत स्कैन के लिए गए थे, कोई बड़ा फ्रैक्चर नहीं मिला है। उम्मीद है वह मैनचेस्टर टेस्ट के लिए फिट होंगे।”

पंत को तीसरे टेस्ट के पहले दिन बाईं तर्जनी अंगुली में चोट लगी थी, जिसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए थे।

बुमराह की उपलब्धता पर कप्तान ने साधी चुप्पी
चौथे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की संभावित वापसी पर गिल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देने से बचते हुए कहा:
“जल्द ही आपको इसके बारे में जानकारी मिल जाएगी।”

यह भी पढ़ें:

फायदे के साथ खतरा भी लाता है काला नमक, जानिए कैसे