टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने घरेलू बाजार में विनिर्मित रेंज रोवर स्पोर्ट की आपूर्ति शुरू करने की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी ने कहा कि इसके साथ ही अब रेंज रोवर का पूरा खंड भारत में निर्मित हो गया है।
जगुआर लैंड रोवर ने इस वर्ष मई में घोषणा की थी कि वह भारत में टाटा मोटर्स के पुणे संयंत्र में रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का विनिर्माण करेगी। कंपनी के अनुसार पेट्रोल तथा डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध नई रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत 1.40 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।
जेएलआर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि हम स्थानीय रूप से निर्मित रेंज रोवर स्पोर्ट की आपूर्ति शुरू कर रहे हैं। इसके साथ ही, रेंज रोवर का पूरा खंड अब भारत में बना है। स्थानीय स्तर पर अब छह वाहनों का विनिर्माण किया जा रहा है।
यह भी पढ़े :-
भीड़ ने बाइडन से कहा- बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर चुप्पी न साधे अमेरिका
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check