अंजीर यानी सेहत का मीठा खजाना! स्वाद में मीठा होने के बावजूद अंजीर डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन B6 और K जैसे पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर शरीर को ताकत देने के साथ-साथ ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है।
🌡️ डायबिटीज में कैसे मददगार है अंजीर?
डायबिटीज तब होती है जब शरीर में ग्लूकोज का स्तर ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ने लगता है। ऐसे में अंजीर का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक यौगिक शरीर से अतिरिक्त ग्लूकोज को बाहर निकालने की क्षमता रखते हैं, जिससे ब्लड शुगर संतुलित रहता है।
📊 ग्लाइसेमिक इंडेक्स में भी ‘सेफ’ है अंजीर
ताजा अंजीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) लगभग 51 और सूखे अंजीर का GI 61 होता है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। यानी इसका सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज तेजी से नहीं बढ़ता और डायबिटीज के मरीज इसे नियंत्रित मात्रा में खा सकते हैं।
🌿 पाचन तंत्र के लिए रामबाण है अंजीर
अगर आपको कब्ज, अपच या पेट की गड़बड़ी रहती है, तो अंजीर इसमें राहत दिला सकता है। इसमें मौजूद सॉल्यूबल फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है। यह आपकी आंतों को साफ करने में भी मदद करता है।
💧 पानी में भीगा अंजीर: फायदे और तरीका
भीगा हुआ अंजीर खाना और भी फायदेमंद होता है। इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं। इससे अंजीर मुलायम हो जाता है, पाचन आसान होता है और हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। साथ ही शरीर को भरपूर पोषण मिलता है।
यह भी पढ़ें:
ठंडे दूध में भीगा मखाना खाने के चमत्कारी फायदे – इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check