दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर कथित बदसलूकी के मामले में आम आदमी पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल का पहला रिएक्शन सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, “मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी। पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूँ। जिन लोगों ने Character Assassination करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे। देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल ज़रूरी नहीं है, देश के मुद्दे ज़रूरी हैं। BJP वालों से ख़ास गुज़ारिश है इस घटना पे राजनीति न करें।”
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस ने मामला किया दर्ज
घटना के लगभग तीन दिन बाद गुरुवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम स्वाति मालीवाल ने आवास पहुंची थी और करीब चार घंटे वहीं रही। सूत्रों के मुताबिक, इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने स्वाति का बयान दर्ज किया है। स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस के समक्ष सोमवार (13 मई) का पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। किन हालातों में उन्होंने पीसीआर कॉल की उसके बारे में भी पुलिस को बताया है। सीएम केजरीवाल के निजी सचिव ने उनके साथ क्या किया? उन्हें किस तरह मारा-पीटा। अब दिल्ली पुलिस ने उनके बयानों के आधार पर कानूनी कार्यवाही शुरू की है। स्वाति द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद केजरीवाल और विभव की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं। बता दें कि स्वाति मालीवाल ने स्पेशल सेल के एडीशनल सीपी प्रमोद कुशवाह और एडीशनल डीसीपी नार्थ अंजीता के सामने बयान दर्ज कराए हैं। अब दिल्ली पुलिस मालीवाल के बयान के बाद प्राथमिकी दर्ज कर सकती है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check