दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शक के चलते एक 17 वर्षीय युवक की जान ले ली गई। मृतक की पहचान प्रसनजीत मंडल के रूप में हुई है। आरोप है कि लड़की के मामा ने नाबालिग लड़के को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।
📍 क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, प्रसनजीत मंडल अपने परिवार के साथ नेहरू नगर इलाके में रहता था। 13 साल की एक नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती कुछ समय पहले प्रसनजीत से हुई थी।
28 मई की रात वह अपनी एक फ्रेंड के साथ मंदिर गई थी, जहां लौटते समय उन्हें रास्ते में प्रसनजीत मिला। बातचीत के दौरान लड़की ने प्रसनजीत को मंदिर का प्रसाद भी दिया।
🧨 वहीं आ गया मामा, और फिर…
इसी बीच लड़की का मामा वहां पहुंच गया और प्रसनजीत से लड़की के संबंधों को लेकर सवाल पूछने लगा। लड़की ने प्रसनजीत को अपना दोस्त बताया, जिसके बाद मामा आगबबूला हो गया और युवक की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।
लात मारने से प्रसनजीत जमीन पर गिरा और बेहोश हो गया।
🏥 अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित
लड़की ने घबराकर प्रसनजीत के घर जाकर घटना की जानकारी दी। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की का आरोप है कि मामा ने जान से मारने की नीयत से सीने पर लात मारी थी।
👮♂️ पुलिस जांच में जुटी, हत्या का केस दर्ज
पुलिस ने लड़की के बयान पर 29 मई को हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मामा को युवक और लड़की के अफेयर का शक था।
दिलचस्प बात यह है कि आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check