पति के शक की वजह से एक जिंदगी को मौत के घाट उतार दिया।बरेली में 14 मई को हुई 23 साल की हेमलता की हत्या कर दी गई उसके पति को अपनी पत्नी का अवैध संबंध होने का शक था जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को मार डाला। पति राजकुमार के दोस्त रामबहादुर के दोनो ने साथ में मिलकर हेमलता की हत्या कर दी।यह मामला नौ दिन पहले का है तबसे इस मामले की जांच चल रही थी इसके बाद इस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है की हेमलता की हत्या किए और ने नहीं बल्कि इसके ही पति ने की है। हेमलता के पति राजकुमार को शक था कि पत्नी के गर्भ में जो बच्चा पल रहा है वो किसी और का है।
यह हादसा बरेली में 14 मई को हुआ जिसमे हेमलता की हत्या कर दी गई। हेमलता अपने पति के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। रास्ते में ही विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की कहानी को कुछ इस प्रकार रचाया गया की ये लूट का मामला लगे। विवाहिता को लूट के बाद मारा गया। हत्या ही जाने के डेढ़ घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई और आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए।
हेमलता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये बात की पुष्टि हुई की पुलिस का शक भी पति राजकुमार की तरफ चला गया। शक की सुई ऐसे घूमी क्योंकि पति ने पुलिस को सूचना दी थी कि बदमाशों ने जेवर को लूट लिया है और पत्नी को गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। क्योंकि हेमलता के शरीर में पाया गया की गोली को सीने और गर्दन पर सटाकर मारी गई थी। पुलिस को इसी बात से पति या उसके करीबियों पर ही हत्या करने का शक बढ़ गया। जांच-पड़ताल के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस ने पति राजकुमार और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पति ने सारा सच कबूला और बताया कि उसने कैसे पत्नी की हत्या करने की साजिश रची थी।
यह भी पढ़े:Google Photos ऐप में इस फीचर की मदद से सिनेमैटिक फोटो बनाने में मिलेगी मदद, जानिए पूरी डिटेल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check