वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ से सुरवीन चावला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। डिज़्नी+हॉटस्टार पर इस सीरीज के पहले तीन एपिसोड रिलीज़ हो चुके हैं और दर्शकों से इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसमें सुरवीन एक पूर्व वकील के किरदार में नजर आ रही हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में सुरवीन ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने के लिए शारीरिक बनावट बदलने की सलाह दी गई थी।
“साउथ जाओ तो वजन बढ़ाओ, हिंदी आओ तो घटाओ”
हाउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में सुरवीन ने बताया, “मुझसे कहा गया था कि तुम बहुत पतली हो, तुम्हें वजन बढ़ाना पड़ेगा। तुम्हारे पास उभरा हुआ चेस्ट नहीं है, कुछ हिलेगा नहीं, कुछ उछलेगा नहीं।”
उन्होंने आगे कहा, “आजकल इस तरह की बातों को थोड़ा परिष्कृत भाषा में कहा जाता है, लेकिन मेरे समय में ऐसा नहीं था। उन्होंने मेरे चेहरे पर ये बातें कहीं, इसलिए मैंने भी जवाब उन्हीं के चेहरे पर दिया।”
टीवी से वेब तक का सफर
सुरवीन चावला ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘काजल: सबकी आंखों में बसी’ से की थी। इसके बाद वह कई टीवी शोज़ और फिल्मों में नजर आईं। अब वेब की दुनिया में भी उनकी मजबूत पकड़ बन चुकी है।
‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ में सुरवीन के अलावा पंकज त्रिपाठी, आशा नेगी, मोहम्मद जीशान अय्यूब, श्वेता बसु प्रसाद, खुशबू अत्रे और मीता वशिष्ठ जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं। शेष एपिसोड्स भी जल्द ही रिलीज किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:
आमिर-काजोल की ‘फना’ ने रचा था इतिहास, आज भी है फैंस की फेवरिट
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check