इलायची के पानी के हैरान कर देने वाले फायदे

इलायची का नाम तो आप सभी लोगों ने ही सुना होगा और इसका इस्तेमाल भी आप लोगो ने किया होगा। अब इसको इस्तेमाल करने के तरीके से इसके लाभ लाभ आप भी उठा सकते है इलायची का पानी हम बात कर रहे है इसके पानी के हमारे शरीर के लिए लाभ की, यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इलायची तो हमारे व्यंजनों का स्वाद तो बढ़ाता ही है इसके साथ-साथ बीमारियों से बचाव करने में भी मदद करता है। इलायची में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, ये हमें कई बीमारियों से बचाने में हमारी मदद करते है। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता हैं। अगर इसे प्रतिदिन खाली पेट इसका पानी पिया जाए तो इससे सेहत से जुड़ी कई परेशानियों से आराम मिलता हाई। हमारे स्वस्थ के लिए इलायची का पानी पीने के फायदे,

आंखों के स्वास्थ्य का रखते है ध्यान

इलायची में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, ये हमारी आंखों को सुरक्षित रखने में हमारी मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो हमारी आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

पाचन को बूस्ट करता है

इलायची का सेवन करने से पाचन को सुधारने में मदद मिलती है। इस पानी की मदद से अपच, की मिचलाना और ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलती है। पेट से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलता है। यह पेट के अल्सर को ठीक करने में भी हमारी मदद करती है।

सांस की बदबू

कभी कभी सांस की बदबू आपको परेशान करती है।इसको दूर करने के लिए इलायची काफी फायदेमंद हो सकती है। इलायची की खुशबू इतनी खास होती है की इस की मदद से सांसों की समस्या कम हो जाती है।

कैविटी से बचाव

इलायची में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, इस वजह से  यह मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया का खत्म करने में हमारी मदद करता है।

यह भी पढ़े:वजन कम करने से पहले आप भी जानिए वजन कम करने के क्या है दुष्प्रभाव