बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने फिल्म स्त्री 2 की अपार सफलता पर खुशी जाहिर की है। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2,वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं।अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2, ‘स्त्री 2’ का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।
हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म स्त्री 2, 275 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। सनी देओल ने फिल्म स्त्री 2 की अपार सफलता पर खुशी जाहिर की है। सनी देओल अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इंस्टा स्टोरी में सनी ने फिल्म स्त्री 2 के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। सनी देओल ने लिखा है,बॉक्स ऑफिस पर जोरदार मानसून लाने और दर्शकों को खुश करने के लिए स्त्री 2 और पूरी टीम को मेरी तरफ से ढ़ेर सारी बधाई। यह जारी रहना चाहिए।
यह भी पढ़े :-
AP PGCET काउंसलिंग 2024 वेब ऑप्शन एंट्री pgcet-sche.aptonline.in पर शुरू हुई- यहां जाने डिटेल्स
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check