9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष से भारत को देखने का अनुभव बताया अद्भुत

भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर 278 दिन तक अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद आखिरकार धरती पर वापस लौटे। लौटने के बाद, दोनों एस्ट्रोनॉट्स रिकवरी मोड में हैं और मंगलवार को उन्होंने पहली बार मीडिया से बातचीत की।

सुनीता विलियम्स ने कहा कि उन्हें धरती पर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से भारत को देखना एक अविश्वसनीय अनुभव था। उन्होंने कहा, “भारत एक शानदार देश है। जब आप रात और दिन में भारत को देखते हैं तो यह बहुत ही अद्भुत होता है।”

अंतरिक्ष से भारत का अद्भुत नजारा
जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है, तो सुनीता ने जवाब दिया, “भारत को देखना अद्भुत था। हर बार जब हम हिमालय के ऊपर से गुजरे, बुच ने हिमालय की बेहतरीन तस्वीरें लीं। वहां से नजारा शानदार लगता था। ऐसा लगता था जैसे लहरें उठ रही हों और भारत में नीचे की ओर बह रही हों। जब आप इतनी ऊंचाई से भारत को देखेंगे तो आपको भारत के बहुत सारे रंग देखने को मिलेंगे।”

सुनीता का भारत दौरा
सुनीता विलियम्स ने कहा कि वे जल्द ही भारत की यात्रा पर आएंगी। उन्होंने कहा, “मैं निश्चित तौर पर अपने पिता के देश भारत आऊंगी।” सुनीता ने एक्सिओम मिशन में भारत की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह मिशन भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

गगनयान मिशन के लिए शुभांशु शुक्ला से मिलना चाहती हैं सुनीता
सुनीता ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उन्हें ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मिलने की उम्मीद है, जो गगनयान मिशन का हिस्सा हैं और एक्सिओम-4 मिशन पर अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:

सुबह खाली पेट भीगा चना खाने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे