राजस्थान के दौसा जिले के 21 वर्षीय प्रतिभाशाली छात्र दीपक कुमार मीना का शव संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में मिला, जो दिल्ली के मुखर्जी नगर में यूपीएससी मेन्स की तैयारी कर रहा था। वह पिछले 10 दिनों से लापता था। शुरुआती जांच के अनुसार पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
शुरुआती जांच के अनुसार पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस के अनुसार युवक पिछले दस दिनों से लापता था।
लापता युवक की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और शुक्रवार को मुखर्जी नगर इलाके में झाड़ियों के पास उसका शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार युवक ने मुखर्जी नगर इलाके में दशहरा मैदान के पास झाड़ियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें:-
आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने माना कि सुपरस्टार का बेटा होने की वजह से उन्हें ‘महाराज’ मिली
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check