स्त्री 2 का गाना ‘आयी नई’ रातों-रात बना: सचिन-जिगर

संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने बताया है कि उनकी सुपरहिट फिल्म स्त्री 2 का गाना ‘आयी नई’ रातो-रात बना। संगीत की दुनिया में कुछ गाने महीनों में बनते हैं, जबकि कुछ पलक झपकते ही बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ फिल्म स्त्री 2 के सचिन-जिगर के हालिया हिट गाने ‘आयी नई’ के साथ हुआ, जिसने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया। संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने पर्दे के पीछे की अविश्वसनीय कहानी का खुलासा किया कि कैसे गाना आयी नई रातों-रात बना।

सचिन जिगर ने बताया कि कैसे भोजपुरी स्टार पवन सिंह को शामिल करने का फैसला आखिरी समय में लिया गया जो एक बड़ा फैसला था। गाने के रिलीज़ होने से एक दिन पहले, सचिन-जिगर ने फैसला किया कि पवन सिंह की अनोखी आवाज़ इस गाने के लिए एकदम सही रहेगी। उसी रात 11 बजे, पवन सिंह ने लखनऊ में अपने गाने रिकॉर्ड किए, और उसके बाद सचिन-जिगर ने मिक्सिंग और मास्टरिंग का मैराथन सेशन किया।

सचिन-जिगर ने बताया, चंदेरी उस क्षेत्र के बहुत करीब है। हम उत्तर भारत से एक ऐसी आवाज़ चाहते थे जो अपने आप में प्रतिष्ठित हो। हमने पहली बार पवन सिंह को अंबानी की शादी में परफॉर्म करते देखा था, और उनकी ऊर्जा और मंच पर मौजूदगी अविस्मरणीय थी। उनके साथ काम करने का विचार हमारे दिमाग में आया, लेकिन बस इतना ही। स्त्री 2 की ओर तेज़ी से आगे बढ़ते हुए, हमें अचानक एहसास हुआ कि उनकी आवाज़ बिल्कुल वैसी ही थी जैसी ‘आयी नई’ को चाहिए थी। आयी नई गाना 120 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और 1.3 मिलियन रील्स के साथ यूटयूब और इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

यह भी पढ़े :-

दूध के साथ बासी रोटी: मिलेगा दुबलेपन से निजात, ब्लड प्रेशर भी होगा नियंत्रित