दिन की शुरुआत में आप क्या खाते-पीते हैं, इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। सुबह सबसे पहले दूध वाली चाय पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता क्योंकि इससे पेट में गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि ज्यादातर लोग सुबह चाय की चुस्कियों से दिन शुरू करते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट इसे सही नहीं मानते। दूध वाली चाय की जगह आप जीरा की चाय को प्राथमिकता दें। यह न सिर्फ मोटापा कम करने में मददगार है बल्कि शरीर को कई अन्य लाभ भी पहुंचाती है। यह हर्बल चाय आपकी दिन की हेल्दी शुरुआत के लिए एक परफेक्ट ड्रिंक है। आइए जानते हैं जीरा की चाय पीने के फायदे और इसे बनाने का आसान तरीका।
जीरा चाय के फायदे – Jeera Tea Benefits in Hindi
पाचन शक्ति बढ़ाए: सुबह खाली पेट जीरा की चाय पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। गैस, एसिडिटी और अपच जैसी परेशानियां कम होती हैं। पेट के लिए यह एक बेहद असरदार हर्बल ड्रिंक है।
कोलेस्ट्रॉल घटाए: जीरा की चाय हाई बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखती है। यह हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी लाभकारी है, जिससे हार्ट की बीमारियों का खतरा घटता है।
वजन कम करने में सहायक: जीरा की चाय से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे आपका पाचन सुधरता है और शरीर में जमा फैट धीरे-धीरे कम होता है।
डायबिटीज में फायदेमंद: डायबिटीज के मरीज दूध वाली चाय की जगह जीरा की चाय पी सकते हैं। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार लाता है।
हार्मोन बैलेंस करे: महिलाओं के लिए जीरा की चाय हार्मोनल इंबैलेंस और अनियमित पीरियड्स में राहत देती है। पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द और ऐंठन को भी कम करती है।
जीरा की चाय बनाने का तरीका
एक पैन में 1 कप से थोड़ा ज्यादा पानी डालें और उबालें।
उबलते पानी में 1 छोटी चम्मच जीरा डालें।
पानी को तब तक उबालें जब तक वह लगभग आधा न रह जाए।
अब इसे छान लें।
ऊपर से आधा नींबू निचोड़ें और स्वाद अनुसार 1 चम्मच शहद डालकर पी लें।
यह भी पढ़ें:
यूरिक एसिड की समस्या से राहत दिलाए यह घरेलू जूस, जानिए बनाने का तरीका
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check