श्रीलंका ने शुरुआती ओवर में सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका का विकेट गंवाने के बाद अच्छी वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन गुरुवार को यहां लंच तक एक विकेट पर 102 रन बनाए।
अमूमन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले दिनेश चंडीमल को तीसरे नंबर पर भेजा गया और उन्होंने टीम प्रबंधन के फैसले को सही साबित करते हुए श्रृंखला में अपना दूसरा अर्धशतक बनाया। लंच के समय वह 99 गेंदों पर नौ चौके लगाकर 60 रन बनाकर खेल रहे थे।
चंडीमल ने सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर ली है। लंच के समय करुणारत्ने 40 रन पर खेल रहे थे। श्रीलंका पहला मैच 63 रन से जीतकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है।
यह भी पढ़े :-
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check