गर्मी का मौसम हम सभिनको इस कदर परेशान कर रहा है जिसकी कोई सीमा नही है तपन भरी गर्मी और लू की वजह से सभी का हाल बेहाल है, इस समय हम सभी को खास ख्याल की जरूरत है खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं को कुछ एक्स्ट्रा देखभाल की जरूरत होती है और इसलिए जरूरी है की सभी महिलाएं डाइट को जरूर ध्यान दें।
ये 9 महीने हर महिला के लिए बहुत खास होते हैं, साथ ही इन नाजुक पलों में अपने शरीर और शिशु दोनो का ध्यान रखने की जरूरत होती है। महिला में शारीरिक और भावनात्मक इन दोनो ही बदलावों की वजह से कई बार ये सफर बहुत सारे परेशानियों का कारण बन जाता है। खासकर इस गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिला को ज्यादा परेशानी होती है। इस मौसम में हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाकर, खानपान में सावधानी बरत कर अपना अच्छे से ध्यान रख सकते है। गर्मी का मौसम अब शुरू हो ही चुका है, ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं को किन चीजों को अपने आहार में शामिल करें, आइए जानें
मौसमी फल
गर्मी के मौसम में बहुत से स्वादिष्ट फल जो पानी से भरपूर फल आते ही हैं। यह फल हमारे शरीर को गर्मी के मौसम में हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। इन फलों में जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन, मिनरल और फाइबर ये सभी अधिकता में पाया जाता है, इन फलों को मदद से शरीर को पूरा दिन काम करने केलिए पर्याप्त एनर्जी मिलती है। गर्मी के मौसम में जो भी फल आते है उन फलों का सेवन करने से बच्चे का तेजी से विकास होता है। मौसमी फल का सेवन सभी को प्रेग्नेंसी के दौरान करना चाहिए क्योंकि इससे एसिडिटी से भी छुटकारा मिलता हैं।
प्रोटीन भी है जरूरी
प्रेग्नेंसी के समय शिशु का सही विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन अतिआवश्यक है, आप चाहे तो प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे चिकन, मटन, दालें, डेयरी प्रोडक्ट, सोयाबीन और मोटे अनाज को इन सभी को आप अपने आहार में शामिल कर सकते है।
पेय पदार्थ का सेवन है जरूरी
प्रेग्नेंसी के समय अधिकतर महिलाओ को मसालेदार, चटपटा और तीखा खाने का मन होती है। अगर ये आप चीजें खाते है तो इसे खाने से गैस और कब्ज जैसी गंभीर समस्या हो सकती है। प्रेग्नेंट महिला के लिए इस मौसम मैं खासकर जरूरी है की पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं जिससे वह ठीक से हाइड्रेट रह सके। आप चाहे तो हेल्दी लिक्विड को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।
नट्स का सेवन करें
अब गर्भ में पल रहे बच्चे के सम्पूर्ण विकास और मानसिक विकास सही तरीके से हो सके इसके लिए जरूरी है की नट्स को अपने आहार में शामिल करें।नट्स और सीड्स में मोनोअनसेचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड लिपिड पाए जाते है जो भ्रूण के विकास में हमारी सहायता करते है।
यह भी पढ़े:क्या आप भी अपने सफेद बालों से है परेशान तो अपनाएं ये नुस्खें
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check