लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेला जा रहा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 का खिताबी मुकाबला अब अंतिम मोड़ पर है और साउथ अफ्रीका की जीत बस कुछ रन दूर है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने मजबूत पकड़ बना ली है, उसे जीत के लिए सिर्फ 69 रन चाहिए और हाथ में हैं 8 विकेट।
शतकवीर मार्करम ने बनाया इतिहास
एडन मार्करम (102 रन) और कप्तान टेम्बा बावुमा (65 रन) क्रीज पर डटे हैं और जीत की ओर टीम को ले जा रहे हैं।
WTC फाइनल में शतक जड़कर मार्करम बने हैं तीसरे बल्लेबाज, जिन्होंने फाइनल में सैकड़ा ठोका है — उनसे पहले यह कारनामा ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ कर चुके हैं।
क्या आप जानते हैं मार्करम नाम का मतलब?
एडन मार्करम सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज ही नहीं, उनके नाम का अर्थ भी खास है।
उनका उपनाम “Markram” दोनों तरफ से पढ़ने पर समान लगता है, और इस नाम का अर्थ होता है – “उदार और नोबल व्यक्ति”।
ऐसे लोग शांति पसंद, समझदार और दूसरों की मदद करने वाले माने जाते हैं। शायद यही वजह है कि मैदान पर शांत दिखने वाले मार्करम बल्ले से आक्रामक जवाब देते हैं।
शांत स्वभाव, लेकिन आक्रामक बल्लेबाज़ी
मार्करम का बल्ला इस फाइनल में गरजा और उन्होंने शतक पूरा किया एक बेहतरीन चौके के साथ। उनका संयम और आक्रामकता का संतुलन साउथ अफ्रीका को इतिहास की तरफ ले जा रहा है।
क्या खत्म होगा ‘चोकर्स’ का कलंक?
अगर साउथ अफ्रीका यह मुकाबला जीत जाता है, तो ना केवल वह 27 साल का ICC खिताबी सूखा खत्म करेगा, बल्कि बड़े मौकों पर हारने वाली ‘चोकर्स’ छवि से भी आज़ादी पा लेगा।
टीम अब इतिहास रचने से सिर्फ कुछ रन दूर है।
यह भी पढ़ें:
गर्मी में AC भी चलाएं और बिजली का बिल भी बचाएं – अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check