सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को 2 दिन बाद 2 महीने पूरे हो जाएंगे। कपल के शादी से पहले ही सिन्हा परिवार के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थी और अब शादी के इतने समय बाद सिन्हा परिवार के बीच आई दरार साफ झलक रही है। इस बात का अंदाजा 19 अगस्त को मनाए गए रक्षाबंधन त्योहार से लगाया जा रहा है। दरअसल, लोगों को उम्मीद थी कि शादी के समय से भाइयों और बहन के बीच हुए मनमुटाव रक्षाबंधन के शुभ मौके पर ठीक हो सकते हैं, जब सोनाक्षी अपने भाइयों को राखी बांधेंगी। हालांकि, ऐसा होता नहीं दिखाई दिया।
सोनाक्षी सिन्हा ने नहीं शेयर किया एक भी फोटो
सोनाक्षी सिन्हा के दो भाई हैं- लव सिन्हा और कुश सिन्हा। शादी से पहले लव सिन्हा ने सोनाक्षी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है और वह बहन की शादी में शामिल भी नहीं हुए थे। अब शादी के बाद पहले रक्षाबंधन के मौके पर सोनाक्षी ने भी अपने भाइयों लव और कुश के साथ कोई भी फोटो शेयर नहीं की और ना ही उन्हें राखी बांधी। भाई बहन के रिश्ते में आई यह दरार कम होने का नाम ही नहीं ले रही।
सोनाक्षी और जहीर रक्षाबंधन के 2 दिन पहले ही अपने तीसरे हनीमून के लिए निकल गए थे। अब सोनाक्षी हनीमून से फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। शादी के बाद पहले रक्षाबंधन पर सोनाक्षी के हनीमून पर जाने से लोगों ने यह कयास लगाया कि सवालों से बचने के लिए एक्ट्रेस ने पति के साथ घूमने का प्लान बना लिया है। हालांकि, सोनाक्षी ने रक्षाबंधन पर भाइयों के लिए एक भी पोस्ट नहीं किया, जबकि तीसरे हनीमून की फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जिससे यह साफ हो गया कि सिन्हा परिवार में भाई-बहन के बीच खटपट अभी भी चल रही है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check