सोचिए अगर आपका फोन एक घड़ी या ब्रेसलेट की तरह आपकी कलाई पर लिपट जाए, तो कैसा होगा?
मोटोरोला ने इस फ्यूचरिस्टिक सोच को हकीकत बना दिया है। कंपनी ने दुनिया का पहला Bendable Phone शोकेस किया है, जिसे आप चाहें तो स्मार्टफोन की तरह यूज़ करें या घड़ी की तरह पहन लें!
🌍 कहां हुआ लॉन्च?
इस अनोखे फोन को पहली बार Mobile World Congress 2024, Barcelona में दुनिया के सामने पेश किया गया।
लोग इस फोन की तस्वीरें और वीडियो देखकर हैरान हैं क्योंकि यह डिवाइस तकनीक और डिज़ाइन दोनों में बिल्कुल नया अनुभव देता है।
🔄 क्या है खासियत इस बेंडेबल फोन की?
6.9 इंच की Punch-Hole Display के साथ आता है
फोन की बॉडी इतनी फ्लेक्सिबल है कि इसे मोड़कर कलाई में बांधा जा सकता है
बैक साइड पर फैब्रिक मैटेरियल दिया गया है जिससे पकड़ अच्छी बनती है
स्क्रीन को मोड़ने पर यह 4.6 इंच की मिनी डिस्प्ले में बदल जाता है
इसमें है Adoptive User Interface – स्क्रीन जैसे ही मोड़ी जाती है, इंटरफेस अपने आप बदल जाता है
Apps स्क्रीन के टॉप पर शिफ्ट हो जाते हैं ताकि यूज़र को देखने और यूज़ करने में आसानी हो
🎨 MotoAI और कस्टमाइज वॉलपेपर का सपोर्ट
इस फोल्डेबल-बेंडेबल फोन में MotoAI का सपोर्ट भी है, जिससे आप वॉलपेपर को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
फोन का डिज़ाइन और UI हर एंगल से फ्यूचर की झलक देता है।
🔋 बैटरी थोड़ी भारी, लेकिन टेक्नोलॉजी का कोई जवाब नहीं
इसमें हाई-टेक टेक्नोलॉजी की वजह से बैटरी की खपत थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन ये फोन स्टाइल, स्मार्टनेस और इनोवेशन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है।
मोटोरोला का दावा है कि ये डिवाइस फ्यूचर में लोगों की पहली पसंद बन सकती है।
यह भी पढ़ें:
सलमान खान भी मानते हैं अक्षय कुमार को फिटनेस का बादशाह, बच्चों से की फॉलो करने की अपील
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check