भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा और ओम प्रकाश चौहान के लिए एल्फ्रेड डनहिल लिंक्स चैम्पियनशिप के पहले दो दौर काफी निराशाजनक रहे जिसमें दोनों क्रमश: संयुक्त रूप से 139वें और 154वें स्थान पर बने हुए हैं।
शर्मा ने कार्नोस्टी और किंग्सबार्न्स में इवन पार के दौर खेले लेकिन वह संयुक्त रूप से 139वें स्थान पर हैं जबकि चौहान ने 71 और 75 के कार्ड खेले जिससे वह संयुक्त 154वें स्थान पर बने हुए हैं। शर्मा को अभी एक दौर खेलना है जबकि चौहान अपना तीसरा दौर कार्नोस्टी में खेलेंगे।
निकोलस कोलसार्ट्स ने 65 का कार्ड खेलकर दूसरे दौर के बाद कैमरन जॉन के साथ संयुक्त बढ़त हासिल की।
यह भी पढ़े :-
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स स्कोर कार्ड 2024 ibps.in पर जारी- यहाँ सीधा लिंक देखें
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check