कमल हासन की बेटी और दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री श्रुति हासन और शांतनु हजारिका आधिकारिक तौर अलग हो चुके हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अभिनेत्री ने इस बात की पुष्टि की है।आस्क मी एनीथिंग (एएमए) सेशन के जरिए अभिनेत्री ने फैंस के साथ संवाद करने के लिए इस सेशन को रखा था जिसमें चैट सेशन के दौरान अभिनेत्री ने कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए।
श्रुति हासन काफी लंबे समय से शांतनु हजारिका के साथ एक अच्छे रिलेशनशिप में थीं लेकिन अब आपको बता दें की दोनों साथ नहीं हैं। दोनो के रिश्ते को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थीं लेकिन अब उन्होंने इस बात किंखुद ही पुष्टि की है। अभिनेत्री ने अपने ब्रेकअप की पुष्टि की है। यह जोड़ी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रही है और दोनो लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह चुके है। ब्रेकाऊ होने की वजह से दोनों ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था। इंस्टाग्राम स्टोरी से श्रुति ने इस बात की पुष्टि की है लेकिन ब्रेकअप पर कमेंट करने से परहेज किया था।
साल की शुरुआत में, सोशल मीडिया सेशन ओरहान अवत्रामणि ने शांतनु और श्रुति को पति पत्नी कह दिया था, जिसके बाद से ही उनकी शादी की अफवाहें भी सुर्खियों में आ गई थी। श्रुति ने साफ किया कि उनकी शादी नहीं हुई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, श्रुति हासन को आखिरी बार ‘सालार’ में देखा गया था। इस फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल्स में थे और इसे सभी ने काफी पसंद किया था।
यह भी पढ़े:खेल मंत्रालय की तरफ से मंजूरी, लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु फ्रांस और जर्मनी में लेंगे प्रशिक्षण
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check