व्रत के दौरान सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली सब्ज़ी अगर कोई है, तो वो है – आलू। आलू के चिप्स, फ्राई, आलू की सब्ज़ी, पूरी, यहां तक कि हलवा भी लोग स्वाद लेकर खाते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए तो बस किसी भी सब्ज़ी में आलू डाल दीजिए – स्वाद दोगुना हो जाएगा।
हालांकि, कुछ लोग इसे वजन बढ़ाने वाली सब्ज़ी मानते हैं। पर क्या वाकई आलू सिर्फ मोटापा बढ़ाता है? आइए जानते हैं एक आलू में कितनी कैलोरी होती हैं और किन बीमारियों में इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है।
🔹 आलू में क्या-क्या पोषण होता है?
आलू केवल स्टार्च से भरपूर नहीं होता, बल्कि इसमें कई ज़रूरी विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। आलू खाने से तुरंत ऊर्जा मिलती है और शरीर को पोषण भी।
आलू में पाए जाने वाले पोषक तत्व:
पोटैशियम – 425 mg (सबसे अधिक)
विटामिन C, विटामिन B6, कैल्शियम, मैग्नीशियम
आयरन, ज़िंक, फॉस्फोरस, सेलेनियम
थायमिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन, कोलीन, बीटाइन
कैरोटीन और विटामिन K जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स
🔹 1 मीडियम आलू में कितनी कैलोरी?
अगर आप उबला हुआ आलू खाते हैं, तो जानिए उसमें कितनी एनर्जी मिलती है:
100 ग्राम (2/3 कप) उबला आलू – लगभग 87 कैलोरी
1 मीडियम साइज का आलू – करीब 77 कैलोरी
यानि, आलू कैलोरी में बहुत भारी नहीं है, लेकिन इसे कैसे पकाया जाता है, वो ज़रूरी है।
🔹 किन बीमारियों में फायदेमंद है आलू?
मुंह के छाले: आलू में फिनोलिक एसिड और ज़िंक जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स छालों की जलन को शांत करने में मदद करते हैं।
पेट की सूजन और ब्लोटिंग: उबला आलू पेट को ठंडक देता है और गैस या अपच से राहत दिलाता है।
पेट का पीएच संतुलन: इससे पेट का एसिड लेवल बैलेंस रहता है।
वजन बढ़ाने में सहायक: जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए उबला आलू एक हेल्दी और सेफ ऑप्शन है।
यह भी पढ़ें:
इंस्टाग्राम अकाउंट को हैकिंग से बचाना है? ये 4 सिक्योरिटी सेटिंग्स अभी करें एक्टिव
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check