महावारी के दौरान एक्सरसाइज करें या न करें? जानिए एक्सपर्ट की राय

महिलाओं के मासिक धर्म यानी पीरियड्स से जुड़ी कई भ्रांतियाँ आज भी समाज में बनी हुई हैं, जिनमें से एक बड़ा सवाल यह भी है — “क्या पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करना सही है?” कुछ लोग इसे पूरी तरह से मना करते हैं, तो कुछ इसे सेहत के लिए लाभकारी बताते हैं।

लेकिन क्या विज्ञान भी यही कहता है? इस सवाल के जवाब में विशेषज्ञों की राय को समझना ज़रूरी है। हाल के वर्षों में हुए कई शोध और मेडिकल रिपोर्ट्स इस विषय पर स्पष्ट रूप से बताते हैं कि पीरियड्स के दौरान हल्की और नियंत्रित एक्सरसाइज न केवल सुरक्षित है, बल्कि फायदेमंद भी हो सकती है।

पीरियड्स में एक्सरसाइज के संभावित फायदे:

1. पीरियड पेन से राहत:
हल्की एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग, योगा या स्ट्रेचिंग से पेट में ऐंठन और दर्द (cramps) में राहत मिल सकती है। एक्सरसाइज के दौरान एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज़ होता है, जो नैचुरल पेनकिलर की तरह काम करता है।

2. मूड सुधारने में मददगार:
मासिक धर्म के समय महिलाओं में हार्मोनल बदलाव के कारण चिड़चिड़ापन, थकान और मूड स्विंग्स आम होते हैं। ऐसे में हल्की फिजिकल एक्टिविटी तनाव को कम कर सकती है।

3. ब्लोटिंग और थकान में कमी:
फिजिकल एक्टिविटी से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे सूजन और थकान जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है।

4. नींद में सुधार:
रोज़ाना हल्की एक्सरसाइज करने से नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है, जो पीरियड्स के दौरान बहुत जरूरी है।

कब बचें एक्सरसाइज से?

हालांकि एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकती है, लेकिन यह सभी के लिए उपयुक्त नहीं होती। अगर किसी महिला को अत्यधिक ब्लीडिंग, कमजोरी, चक्कर या तेज़ दर्द हो रहा हो, तो उस दौरान आराम करना बेहतर है।

विशेषज्ञों की सलाह:

कोई भी भारी वेट ट्रेनिंग या हाइंटेंसिटी वर्कआउट करने से बचें।

शरीर के संकेतों को समझें। थकावट होने पर आराम करें।

हाइड्रेटेड रहें और हल्का भोजन करें।

योगा और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज को प्राथमिकता दें।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

“पीरियड्स कोई बीमारी नहीं है। यदि ब्लीडिंग सामान्य है और महिला को अत्यधिक दर्द नहीं है, तो हल्की एक्सरसाइज जैसे ब्रिस्क वॉक, योगा या मेडिटेशन शारीरिक और मानसिक रूप से राहत दे सकते हैं।”

“ज्यादातर महिलाएं सोचती हैं कि उन्हें इस दौरान पूरी तरह आराम करना चाहिए, लेकिन यह एक मिथ है। सही तरीके से की गई एक्सरसाइज शरीर को ज्यादा बेहतर तरीके से पीरियड्स को सहने में मदद करती है।”

पीरियड्स के लिए उपयुक्त एक्सरसाइज:

हल्की वॉकिंग

प्राणायाम और ब्रीदिंग एक्सरसाइज

कैट-काउ पोज (योग)

चाइल्ड पोज (योग)

स्ट्रेचिंग और जेंटल योगासन

यह भी पढ़ें:

क्या आपको भी है विटामिन B12 की कमी? रोजाना खाएं ये खास आचार