इस बार रणबीर कपूर कुछ अलग अभिनय करते हुए नजर आयेंगे हर किरदार में जान फूंक देने वाले रणवीर कपूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ फिल्म में जल्द ही नजर आयेंगे। रामायण रिलीज से पहले सुर्खियों को बटोरने में लगी हुई है। रामायण फिल्म से हर एक अपडेट बॉलीवुड और यह तक की टीवी इंडस्ट्री में दिन पर दिन वायरल हो रहा है। रामायण फिल्म में रणबीर कपूर का किरदार भगवान श्रीराम के रूप में रखा गया है। वही सीता मां के रोल में सई पल्लवी अपना किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इन दिनों चर्चा से घिरी हुई हैं। रणबीर कपूर के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। रणबीर कपूर को पहली बार किसी धार्मिक रोल में देखा जाएगा। फिल्म सिटी मुंबई में फिल्म रामायण की शूटिंग शुरू हो चुकी है। नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा को अपने बर्थडे पर फिल्म का शुभारंभ कर किया था।
कुछ सूत्रों के मुताबिक रामायण में जहां यश रावण के रोल में नजर आने वालें हैं, यश को रावण और रणबीर को राम के किरदार में देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। दोनों स्टार्स ने बड़े किरदारों के साथ किस तरह न्याय किया है ये उनके फैंस देखना चाहते है। ऐसा बताया जा रहा है की रामायण को तीन भागों में रिलीज करने की योजना है। इसलिए रावण को पहले पार्ट का हिस्सा नहीं बनाया गया है। यश टॉक्सिक फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद ‘रामायण’ की शूटिंग शुरू करने में व्यस्त रहेंगे। इसमें साक्षी तंवर को रावण की पत्नी का मंदोदरी का किरदार दिया गया है, और साथ ही इंदिरा कृष्णन, कौशल्या के किरदार में नजर आने वाली है।
यह भी पढ़े:हाइपरपिगमेंटेशन के लिए आहार के साथ ये विटामिन्स भी है जरूरी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check