भोजपुरी वायरल सेंसेशन शिवानी सिंह और अभिनेत्री नीलम गिरी का नया गाना पकौड़ी रिलीज हो गया है। “पकौड़ी” गाने का थीम एक ऐसे शख्स से जुड़ा है, जिसके पास रोजगार नहीं और वह काम करने के लिए शहर जाना चाहता है।
लेकिन उसकी पत्नी उसे गांव में ही पकौड़े बेच कर रोजगार करने के लिए प्रेरित करती है। इस गाने को सुर म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है। इसका गीत संतोष राजा ने लिखा है, जबकि संगीत का जिम्मा रोशन हेगड़े ने संभाला है। गाने के वीडियो का निर्देशन लक्की विश्वकर्मा द्वारा किया गया है।
इसमें नीलम गिरी और महेंद्र यादव मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। गाने की प्रोडक्शन टीम में क्रिएटिव हेड के रूप में महेंद्र यादव काम कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता सुरिंदर यादव हैं। डिजिटल हेड के रूप में विक्की यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, जिन्होंने गाने के डिजिटल प्रमोशन की जिम्मेदारी संभाली है।
यह भी पढ़े :-
वजन घटा रहे हैं तो रात को सोने से पहले भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, हो सकता नुकसान
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check