बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हाल ही में अपनी ऑडियो में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें सत्ता से बेदखल किया गया था, तब उनकी छोटी बहन शेख रेहाना और उनकी खुद की हत्या की साजिश रची गई थी। इस ऑडियो संदेश को बांग्लादेश की अवामी लीग पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया गया।
शेख हसीना ने कहा कि वह और उनकी बहन इस साजिश का शिकार नहीं हो पाए और किसी तरह बच गईं। उन्होंने कहा, “अगर हम 20-25 मिनट और वहां रहते, तो कुछ भी हो सकता था।”
2024 में हुआ था बड़ा विरोध, शेख हसीना को सत्ता से बेदखल किया गया
2024 में, बांग्लादेश में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिन्हें छात्रों ने नेतृत्व किया था। इन विरोधों और झड़पों के बाद, शेख हसीना को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। इस संघर्ष में 600 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
भारत में शरण ली थी शेख हसीना ने
शेख हसीना ने किसी तरह अपनी जान बचाकर भारत में शरण ली थी। वर्तमान में बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार चल रही है। शेख हसीना ने एक बार फिर से अपनी हत्या की साजिश का जिक्र किया और कहा कि उनके खिलाफ कई बार हमले किए गए थे।
“अल्लाह की मर्जी ने मुझे बचा लिया”
अपने ऑडियो में भावुक होकर शेख हसीना ने कहा, “यह अल्लाह की मर्जी थी कि मैं बच गई।” उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ एक नहीं, कई बार हत्या की साजिशें रची गई थीं। शेख हसीना ने 21 अगस्त 2004 को हुए ग्रेनेड हमले और कोटालीपारा में बम की साजिश का भी जिक्र किया।
“यह सिर्फ अल्लाह का रहम था कि मैं आज जिंदा हूं,” शेख हसीना ने कहा। उन्होंने कहा, “मैं आज अपने देश में नहीं हूं, मैं अपने घर से बहुत दूर हूं। वहां सब कुछ जल गया है।”
यह भी पढ़ें:
सर्दियों में बच्चों की खांसी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check