रात का समय था, सुनसान सड़क पर शर्मा जी अकेले चले आ रहे थे। अचानक सामने से दो व्यक्ति शर्मा जी के आगे आ गए। उनमे से एक आदमी बोला: श्रीमान क्या आपके पास एक रुपये का सिक्का है?
शर्मा जी पहले तो घबरा गए फिर अपने-आप को संभालते हुए बोले: हाँ-हाँ, है बिलकुल है। लेकिन आप एक रुपये के सिक्के का क्या करेंगे? आदमी: जी हम बस सिक्का उछालकर अपना एक छोटा सा विवाद निपटाना चाहते हैं।
विज्ञापन
शर्मा जी (थोडा उत्साहित होकर): ऐसा कौन सा विवाद है जो बातचीत से हल नहीं हो रहा और सिक्का उछाल कर हल हो जायेगा।
आदमी: जी बात यह है कि आपके पैसे तो हम आपस में बराबर बाँट लेंगे बस यह फैंसला नहीं कर पा रहे कि आपकी घड़ी कौन रखेगा!😂😜😅😂😂😜
**********************************************************************************************************
एक दिन संता थका हारा डॉक्टर के पास आता है और डॉक्टर से कहता है, “डॉक्टर साहब मेरे पड़ोस में बहुत सारे कुत्ते है जो रात दिन भौंकते रहते हैं जिस कारण मैं एक घड़ी के लिए भी नहीं सो पाता।”
डॉक्टर: इसमें कोई चिंता की बात नहीं है मैं तुम्हें कुछ नींद की गोलियां दे देता हूँ वे इतनी असरदार है कि तुम्हें पता ही नहीं चलेगा कि तुम्हारे पड़ोस में कोई कुत्ता है भी या नहीं। ये दवाइयाँ तुम ले जाओ और अपनी परेशानी दूर करो।
कुछ हफ्ते बाद संता वापस डॉक्टर के पास आया और पहले से ज्यादा परेशान लग रहा था और डॉक्टर से कहने लगा: डॉक्टर साहब आपकी योजना ठीक नहीं थी अब तो मैं पहले से ज्यादा थक गया हूँ।
डॉक्टर: मैं नहीं जानता कि ये कैसे हो गया पर जो दवाईयां दी थी वे नींद आने की सबसे बढ़िया गोलियां थी चलो फिर भी आज मैं तुम्हें उससे भी ज्यादा असरदार गोलियां देता हूँ।
संता: क्या ये सचमुच असर करेंगी पर मैं सारी रात कुतों को पकड़ने में लगा रहता हूँ और मुश्किल से अगर एक-आध को पकड़ भी लूँ तो उसके मुहं में गोली डालना बहुत मुश्किल हो जाता है।😂😜😅😂😂😜
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check